SURYA NEWS INDIA

मिल्कीपुर में 50 वर्ष बाद राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को मिली भूमि, 30 लाख रुपए की कीमत से तैयार होगा अस्पताल

मिल्कीपुर अयोध्या। 50 वर्षों से किराए के भवनों में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के दिन बहुरने वाले हैं। विभाग की ओर से अपनी निजी भूमि के लिए चल रहे प्रयास को सफलता मिली है। भूमि के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव तैयार करवा कर जिलाधिकारी को भेजा था। डीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद एसडीएम मिल्कीपुर ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के नाम भूमि आवंटित कर दिया। अब अस्पताल के निर्माण को लेकर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश को धन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

मिल्कीपुर तहसील के घोड़वल ग्राम पंचायत में मौजूद राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पंचायत भवन में चल रहा था। लेकिन ग्राम भूमि समिति के प्रस्ताव के बाद आठ बिस्वा जमीन होम्योपैथिक अस्पताल के लिए आवंटित हो गई है। इससे पूर्व कुचेरा में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल को भूमि मिलने के बाद बजट का भी प्रस्ताव हो गया है। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ रईस अहमद के प्रयासों के बाद इन अस्पतालों को भूमि मिली है। अस्पताल भवन निर्माण के लिए निदेशक होम्योपैथी से अस्पतालों के निर्माण के लिए 30- 30 लाख रुपए की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!