SURYA NEWS INDIA

मनरेगा श्रमिकों का फेस स्कैन कर लगेगी हाजिरी, विकास कार्यों में आएगी पारदर्शिता

मिल्कीपुर अयोध्या। मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति अब मोबाइल पर ऑनलाइन फेस रीडिंग के माध्यम से लगाई जाएगी। यह योजना अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएगी। मनरेगा में श्रमिकों की उपस्थिति में अनियमितता शिकायतों के चलते सरकार इसमें पारदर्शिता लाने की तैयारी कर रही है।मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की उपस्थिति अब फेस रीडिंग से ली जाएगी। अब तक मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मास्टर रोल पर लगाई जाती है तथा श्रमिकों को ग्रुप में एकत्र कर उनकी फोटो ऑनलाइन माध्यम से अपलोड की जाती है। मनरेगा में उपस्थिति के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें लगातार हो रही है। आप है कि अनेक श्रमिक मनरेगा मास्टर रोल में पंजीकृत होने के बाद भी कार्य स्थल पर नहीं जाते यह देखते हुए फेस रीडिंग कर उपस्थिति की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। मोबाइल मार्केटिंग सिस्टम नाम से बने विशेष ऐप से हाजिरी लगाने की नई व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान जो मजदूर काम पर आएगा उसका चेहरा स्कैन किया जाएगा। इसके बाद ही उसकी मजदूरी जारी होगी। यह ऐप फर्जी हाजिरी रोकने के लिए बनाया जा रहा है भविष्य में यदि मजदूरों के चेहरे में कोई बड़ा बदलाव आता है तो उसे अपडेट किया जाएगा। डीसी मनरेगा सविता सिंह ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों की फेस हाजिरी लगाने की योजना बनाई जा रही है जल्द ही यह योजना अमल में आएगी इसके लागू होने से मनरेगा के कार्यों में अधिक पारदर्शी का आएगी। मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज में 22426, मिल्कीपुर में 26077 व हैरिंग्टनगंज में 17900 मनरेगा है। जिले भर में कुल मनरेगा श्रमिक 172175 जिसमें पुरुष श्रमिक 90673 तथा महिला श्रमिक 81502 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!