
बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीपीएसी शिक्षक रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गया तो सुबह बीवी लेकर लौटा. दरअसल गांव वालों ने उसे प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और दोनों के परिजनों के सामने उनका निकाह पढ़वा दिया. बताया जा रहा है कि नूर मोहमद तिरमिजी की पोस्टिंग नवंबर 2023 में उर्दू मध्य विद्यालय जुगोलिया में हुई थी. उसी गांव में रहने वाली साहिबा प्रवीन से उन्हें इश्क हो गया और दोनों चोरी-छुपे मिलने लगे. रविवार रात दोनों रात में मिल रहे थे गांव वालों ने पकड़ लिया और रात में ही परिजनों के सामने मौलवी बुलाकर निकाह पढ़ा दिया।




