SURYA NEWS INDIA

ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में चालक घायल क्लीनर की मौत

कुमारगंज अयोध्या। कुमारगंज के कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के पास एनएच 330ए पर शुक्रवार देर शाम ट्रक व ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में ट्रेलर चालक और क्लीनर गम्भीर रूप से घायल हो गए है। थाना कुमारगंज की पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी व हाईड्रा मशीन की मदद से रेस्क्यू करते हुए घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा रास्ते मे ही क्लीनर ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिट्टी लदी ट्रक को चालक किन्ही कारणों से पीछे कर रहा था, इसी बीच मोरंग लाद कर जगदीशपुर की तरफ से आ रहा ट्रेलर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का आगे और ट्रक का पीछे का हिस्सा क्षति विक्षति हो गया, ट्रेलर सवार चालक लाल बहादुर पुत्र मुन्ना लाल निवासी राम नगर मंडी कुमारगंज व क्लीनर कमलेश पुत्र थैलू सोनी निवासी दादूपुर थौरी जनपद अमेठी टेलर के केबिन में फस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुमारगंज प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह उप निरीक्षक अरविंद पटेल, उप निरीक्षक अर्जुन यादव दलबल के साथ मौके पर पहुचे और जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से केबिन में फसे घायलों को बाहर निकलवाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया सूत्रों से पता चला की रास्ते मे ही क्लीनर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक और क्लीनर फरार हो गए पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे मार्ग से हटवाया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस मौके पर पीएनसी के कर्मचारी, एन एच आई के कर्मचारी, एवं फायर ब्रिगेड की टीम, और थाना कुमारगंज के पुलिस के जवान मुस्तैदी से रेस्क्यू करने में जी जान से लगे रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!