SURYA NEWS INDIA

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

मिल्कीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ममता बनर्जी के संरक्षण में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कुमारगंज चौराहे पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मिल्कीपुर को सौंपा गया।विगत कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार द्वारा संरक्षित अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। अभाविप मानवता को शर्मसार करने वाली संदेशखाली घटना से आहत है और इसकी कठोरतम भर्त्सना करती है।प्रांत सोशल मीडिया संयोजक नवीन आज़ाद दुबे ने कहा ममता सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाये एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये। साथ ही संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये। इस विरोध प्रदर्शन में पवन पाण्डेय जिला संगठन मंत्री, ऋषभ मिश्रा प्रांत एग्रीविजन संयोजक, मोहित साहू जिला संयोजक, शौर्य सिंह तहसील संयोजक, प्रखर कौशल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, अनूप मिश्रा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, संजीव अग्रहरी नगर मंत्री कुमारगंज उज्जवल जयसवाल बाबी अग्रहरि मनप्रीत सचिन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!