SURYA NEWS INDIA

शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

कुमारगंज अयोध्या। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की नई शिक्षा नीति पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शिव सेंट्रल पब्लिक जे एच स्कूल कुमारगंज में आयोजित हुई। कार्यशाला में उपस्थित सभी कक्षाओं के शिक्षकों को सीखने और पेशेवर विकास की सुविधा का प्रशिक्षण प्रसिद्ध लेखक व विषय विशेषज्ञ श्रीमती निशि सेहरावत फोगाट एवं नितीश अग्रवाल द्वारा 21वीं सदी के छात्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया। शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडे ने बताया कि श्रीमती फोगाट द्वारा नेतृत्व किए गए इंटरैक्टिव सत्रों में नवाचार शैक्षिक-दृष्टिकोण, मूल्यांकन रणनीतियों और पाठ्यक्रम डिजाइन पर निर्दिष्ट लक्ष्यों के साथ कक्षा अभ्यासों को समरूप करने, आवश्यक व्यापक विषयों की नवाचार प्रक्रियाओं, समस्या-समाधान तथा कक्षा में कार्यान्वयन के लिए व्यावहारिक रणनीतियों से सशक्त करने का अमूल्य अवसर प्रदान किया गया। श्री पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हमारे पास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस जैसे पार्टनर संगठन हैं जो कि शिक्षा में उत्कृष्ट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का एक विभाग है। यह विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय प्रेस है, जिसका कई देशों में 540 से अधिक भाषाओं में प्रकाशन होता है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को विकसित कर वर्ष 2030 तक भारत में प्रदान की जाने वाली शिक्षा को वैश्विक स्तर पर लाना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा० रमेश मिश्रा प्रधानाचार्य, विजय कुमार उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन करते हुए डा• रमेश मिश्रा ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में नई शिक्षा नीति पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडे एवं कोऑर्डिनेटर डा० कपिल देव पांडे को धन्यवाद दिया और कहा कि निरंतर ऐसे प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों का उत्तरोत्तर विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार पांडेय एवं पूनम पांडेय ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!