SURYA NEWS INDIA

सुबह खाली पेट पपीता खाने के होते है कई फायदे

पपीता एक बेहद स्वादिष्ट और जूसी फ्रूट होता है जिसे गर्मियों के मौसम में खाना काफी लाभदायक होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं पपीता खाना त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है

पाचन दुरुस्त रखने में सहायक…

पपीता में पैपीन होता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है पपीता नेचुरल लैक्सेटिव भी होता है जो कब्ज से राहत दिलाने में भी मददगार है इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाने से बाउल मूवमेंट बेहतर होता है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

दिल के लिए होता है लाभकारी…

पपीता में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए पपीता खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक…

पपीता में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है यह इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर…

पपीता में भरपूर मात्रा में एंटी एक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं। इसमें कैरोटिनाइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आक्सीडेंटेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं जिससे कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

स्किन को रखे हेल्दी…

पपीता में लाइकोपेन और विटामिन सी होते हैं जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम कर प्रीमेच्योर एजिंग से बचते हैं इससे झुरियां और फाइन लाइंस के साथ डार्क स्पॉट को कम करने में भी काफी मदद मिलती है जिससे निखरी और हेल्दी त्वचा देखने को मिलती है।

पेट भरा रहता है…

पपीता में फाइबर पाया जाता है जिससे काफी समय तक पेट भरा रहता है इस वजह से ओवर ईटिंग करने की इच्छा नहीं रहती और वजन बढ़ने या ब्लोटिंग जैसे समस्या से भी बचने में भी मदद मिलती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!