
हाथ पर लिखा- सॉरी, साथ जिएंगे-साथ मरेंगे, 3 महीने पहले हुई थी शादी।
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही नर्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के 2 घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पति ने अपने हाथ पर लिखा- ”सॉरी..साथ जिएंगे साथ मरेंगे”। पति-पत्नी अपने अपने माता पिता की इकलौती संतानें थी। घटना से दोनों के ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।




