
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रयोजन से एवं सेंटर आफ टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट जगदीशपुर अमेठी के आयोजन से जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर आधारित तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन महंत लाल दास इन्टर कालेज देवगांव अयोध्या मे प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ विशाल सिंह, शिवकुमार मौर्य, अनिल पाल सहित विद्यालय के उच्चतर कक्षाओं के 50 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक अश्वनी तिवारी ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल के महत्व को समझना जल संरक्षण करने उनके परिवार जनों को इसके बारे में जागरूक करने तथा समाज में जल संरक्षण अपने एवं स्वच्छता को अपने क्रियाकलापों में शामिल करने का है इस कार्यक्रम में जल के अंधाधुंध दोहन पानी की बर्बादी रोकने वृक्षारोपण करने स्प्रिंकल विधि द्वारा सिंचाई करने तथा ऐसे कोई भी क्रियाकलाप करने हेतु छात्र-छात्राओं को तैयार किया जा रहा है जिससे वह भविष्य में जल संरक्षण कर सके एवं स्वच्छता अपना सके कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकारी निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व को समझाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया तथा वृक्षारोपण भी कराया गया।

उन्होंने बताया की अयोध्या जनपद में इसी प्रकार के कई जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षकों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे समाज में जल संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक सोच संदेश भेजा जा सके भविष्य में जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश कुमार सिंह ने संस्थान द्वारा ऐसे कार्यक्रमों पर हर्ष व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों से आशा व्यक्त की कि वह पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे एवं जल संरक्षण एवं स्वच्छता अपना कर समाज को एक दिशा प्रदान करेंगे उन्होंने विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के लिए सदैव हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने विचारो द्वारा छात्र छात्राओ का मार्गदर्शन किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद अश्वनी तिवारी कार्यक्रम संयोजक सीटेड ने ज्ञापित किया।





