SURYA NEWS INDIA

श्रमिक विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग- कुलपति

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कुलपति ने दर्जनभर श्रमिकों को किया सम्मानित

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रयोग प्रक्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने दर्जनभर श्रमिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कुलपति ने कहा कि श्रमिक हमारे विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग हैं। मेहनत एवं परिश्रम से इस विश्वविद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुलपति ने कहा कि श्रमिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न फार्मों एवं प्रक्षेत्रों पर कार्य कर रहे अबतक 133 दैनिक श्रमिकों नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी बचे श्रमिकों को विनियमित किया जाएगा।

वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. संजय पाठक ने कहा कि श्रम दिवस एक विशेष दिन है, जो मजदूरों और श्रम वर्ग को समर्पित है। यह दिन मजदूरों क कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है। डा. पाठक ने कहा कि यह श्रमिक वर्षभर कार्य करके विश्वविद्यालय के स्वरूप को नया – आकार देने का कार्य करते हैं। सम्मान समारोह कार्यक्रम उ‌द्यान वानिकी महाविद्यालय के फल विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डा. भानुप्रताप ने किया। डा. अशोक कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक एवं विश्वविद्यालय के श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!