SURYA NEWS INDIA

अमरगंज में परिक्रमार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा सिड़सिड़ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार  सुबह अमरगंज बाजार पहुँची। जहां पर परिक्रमार्थियों का आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में जर्नादन पाण्डेय, सुदर्शन पाण्डेय, सुरेश प्रताप पांडे, भवानी फेर मिश्र ने जोरदार स्वागत किया गया । 

   दोपहर भोजन विश्राम के बाद अमरगंज से परिक्रमार्थियों का जत्था सायं चार बजे रात्रि विश्राम स्थल पक्का तालाब अमानीगंज के लिए जय श्री राम के उद्घोष के साथ रवाना हुई। विभिन्न स्थानों से होते हुए सायं सात बजे रात्रि पड़ाव स्थल पहुंची। आस्था की डगर अत्यंत दुष्कर होने के बावजूद हजारों की संख्या में साधु संत गृहस्थ राम नाम का भजन करते हुए परिक्रमा कर रहे हैं ।

   ‌‌परिक्रमा में अयोध्या के अलावा मथुरा, बिहार, मध्य प्रदेश , राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र व पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों एवं अनेको प्रदेशों के लोग शामिल है। अमरगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा की टीम ने परिक्रमार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। पड़ाव स्थल पर परिक्रमार्थी राम नाम संकीर्तन में तल्लीन रहे। अनेक साधु सन्त पुस्तिका में राम नाम अंकित कर रहे थे।

     हनुमान मण्डल की परिक्रमा की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिक्रमा मार्ग पर शौचालय, पानी एवं यात्री शेड का उचित प्रबंध न होने से कहीं-कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। इसके बावजूद भी राम जी के प्रति लोगों के अगाध प्रेम के कारण प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

   अमरगंज बाजार पहुंचे लगभग 600 साधु संतों, गृहस्थों  की बाजारवासियों ने तन-मन से खूब सेवा की। दोपहर का भोजन और विश्राम के करने के बाद परिक्रमा रात्रि विश्राम स्थल पक्का तालाब अमानीगंज के लिए श्री राम जयराम सीता राम का जयकारा लगाते हुए रवाना हुई। रास्ते में संत नगर, सतनापुर, महात्मा गांधी चौराहे पर स्थानीय लोगों ने  परिक्रमा का भव्य स्वागत किया।

अमरगंज पड़ाव पर सेवा कार्य में प्रमुख रूप से देव शरण वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, राम दत्त तिवारी, शिवम, सत्यम, सौरभ शुक्ला, सुनील तिवारी, राजन तिवारी, प्रदीप मिश्रा आदि प्रमुख रूप से लगे रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!