
कृषि विवि में प्रथम वर्ष के द्वीतीय सेमेस्टर की मिट टर्म परीक्षाएं शुरू
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के द्वीतीय सेमेस्टर की मिडटर्म परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विभिन्न महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मिड टर्म में उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, मत्सियकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, इंजीनीयरिंग अंबेडकर नगर एवं आजमगढ़ कृषि महाविद्यालय के स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्रछात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होकर 14 मई तक चलेंगी।
कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि द्वीतीय एवं तृतीय वर्ष की फाइनल परीक्षाएं 18 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए कुलपति के निर्देश पर ये सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 10.30 तक आयोजित की जा रहीं हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के द्वारा की जा रही है। परीक्षा के लिए भवन में प्रवेश करने से पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी ली जा रही है।




