
बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब मामला आया यहां एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति उसे छोड़ रहा है और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। लेकिन जब पति को बुलाया गया तो मामला कुछ और ही निकला। पति ने परामर्श केंद्र में बैठे अधिकारियों से कहा कि पहले पूछिए उसके मुंह में क्या है जब पूछा गया तब पता चला महिला को गुटखा खाने की लत है। इसी वजह से पति परेशान होकर उसे मायके छोड़ दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने पास झुन्निकला की एक महिला अपने पति की खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने एसपी से शिकायत में कहा कि उसकी शादी को अभी सिर्फ डेढ़ साल हुआ है और उसका पति उसे छोड़कर चला गया है। महिला इन दिनों मायके में रहने को मजबूर है और पति उसे खर्च भी नहीं देता महिला ने यह भी बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है।
मामले को सुनने के बाद उसे परामर्श केंद्र भेज दिया गया जहां महिला और पति को बुलाया गया। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई जिसमें महिला ने पहले पति की सारी शिकायतें सामने रखी और पति चुपचाप बैठा सुनता रहा। पति से जब पूछा गया तो उसने कहा कि उनके मुंह में पूछे क्या है पूछा गया तो पता चला महिला गुटखा खाती है पति द्वारा महिला को कई बार मना किया गया लेकिन वह गुटखा छोड़ने को तैयार नहीं हुई महिला को घर खर्च के लिए पैसे भी देता था जिससे वह गुटखा खाती थी इसीलिए पैसा देना बंद कर दिया गया तो उसके जेब से पैसा चोरी होने लगा। इससे परेशान होकर पति उसे मायके छोड़ आया पति ने यह भी बताया कि इसे कहीं ले जाओ तो बार बार थूकती रहती है, हमेशा मुंह से गुटखे की बदबू आती रहती है। हालांकि पति ने कहा कि यदि पत्नी गुटखा खाना छोड़ दे तो वह उसे अपने साथ रखने को तैयार है। अतः इस पर परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने महिला को समझाया और उसे गुटखा छोड़ने के लिए कहा, तब महिला ने वहीं पर गुटखा की पुड़िया फेंकी और साथ जाने को तैयार हो गई।





