SURYA NEWS INDIA

देव बक्स बलदेव इंटर कॉलेज सरूरपुर के प्रधानाचार्य के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

समाजवादी पार्टी युवजनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू के बड़े भाई देव बख्श बलदेव इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर के प्रधानाचार्य राजेश सिंह का शनिवार को हृदय गति रुक जाने के कारण अपोलो अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया। राजेश सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। राजेश सिंह का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे पैतृक गांव सरूरपुर में किया जाएगा।

सपा प्रवक्ता लवलेश ने बताया कि राजेश सिंह के निधन पर सांसद अवधेश प्रसाद, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री पवन पांडेय,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,फिरोज खान गब्बर, रामसागर वर्मा,बलराम मौर्य, सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!