SURYA NEWS INDIA

रामनेवाज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के चेयरमैन विकास सिंह (छोटू) के बड़े भाई व रामनेवाज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष सिंह (राका) का फॉर्टिस हॉस्पिटल में आज सुबह निधन हो गया। आशीष सिंह राका लीवर की गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे। आशीष सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। आशीष सिंह (राका) समाजवादी पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपना योगदान दे चुके हैं। आशीष सिंह राका का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4:00 बजे नगर पंचायत कुमारगंज में किया जाएगा।

सपा प्रवक्ता लवलेश ने बताया कि आशीष सिंह (राका) के निधन पर सांसद अवधेश प्रसाद, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री पवन पांडेय,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,फिरोज खान गब्बर, रामसागर वर्मा,बलराम मौर्य, सरफराज नसरुल्लाह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!