
आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रसार निदेशालय द्वारा प्राकृतिक खेती पर विश्वविद्यालय के कुलपति के दिशा निर्देशन एवं निदेशक प्रसार की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण 14 से 16 मई, 2025 के मध्य आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विभाग के उपनिदेशक, एटीएम, बीटीएम, प्रगतिशील किसान एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में निदेशक प्रसार डॉ राम बटुक सिंह ने प्रशिक्षार्थिओं के प्राकृतिक खेती की मानव जीवन उपयोगीता वारे मे जानकारी दी। अपर निदेशक डॉ आर आर सिंह ने प्राकृतिक खेती से बढ़ते जमीन में कार्बन महत्व की जानकारी दी। डॉ के एम सिंह ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांत एवं श्रीअन्न उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ एस पी सिंह ने प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाली सामग्री जैसे घनजीवामृत, बीजामृत, सतपर्णी, दसपर्णी नीमास्त्र पर विस्तृत जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के मृदा वैज्ञानिकों डॉ आलोक सिंह एवं महेंद्र सिंह द्वारा मृदा स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ वैज्ञानिकों ने प्रयुक्त रसायनों खादों का मिट्टी में दुष्प्रभाव के जानकारी दी। डॉ संजीत कुमार ने प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाले पारंपरिक बीजों का महत्व एवं उपयोगिता की दी। डॉ अनिल कुमार ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित उत्पादों की विपणन व्यवस्था की जानकारी दी। डॉ आर के आनंद फॉरेस्ट्री के महत्व एवं प्राकृतिक खेती से संबंध में बताया। प्रशिक्षण में महोबा, जौनपुर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कन्नौज, देवरिया, अवागढ़, श्रावस्ती, बलरामपुर, औरैया, मैनपुरी, जिलों के प्रतिभागी रहे।

