SURYA NEWS INDIA

खण्डासा क्षेत्र के टिकटी जंगल में महिला से दुष्कर्म, मुकदमा हुआ दर्ज

मिल्कीपुर अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने रिश्तेदार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह बीते 10 जून को मंदिर दर्शन करने गई थी। वही पर कुमारगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक रिश्तेदार से मुलाकात हुई।रिश्तेदार ने बातचीत करने के बाद घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया और खण्डासा क्षेत्र के टिकटी जंगल स्थित पूरन दास कुटी के पास ले गया। और गलत काम करते हुए शरीर में कई जगहें पर दांत से काट लिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के कैद से छूटने के बाद घटना के संबंध में खण्डासा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 324, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस चौकी प्रभारी खण्डासा सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!