SURYA NEWS INDIA

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक झुलसे।

प्रतीकात्मक फोटो

अयोध्या।

मिल्कीपुर में तेज हवाओं तथा रिमझिम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से आम की रखवाली कर रहे दो युवक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत भिटारी गांव में शनिवार की दोपहर बाद तेज हवा व रिमझिम बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

जिससे आम की रखवाली करने गए भिटारी गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज यादव पुत्र राधेश्याम व 30 वर्षीय रामपाल पुत्र रामदास यादव झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आकाशीय बिजली घायलों से लगभग 10 मीटर दूर खेत में लगे झटका मशीन के तार पर गिरी थी।जिसकी चिनगारियां दोनों युवकों पर गिरने से कपड़ो में आग लग गई।घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे व अचेतावस्था में पड़े घायलों के हथेली,पैर के तलुओं तथा सीने की मालिश करते हुए आनन-फानन में इलाज हेतु उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया।जहां मौजूद डॉ० पवन मौर्य ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और खतरे से बाहर बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!