
कुमारगंज। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मिल्कीपुर खंड के अधिशाषी अभियंता सत्य नारायण ने विद्युत सेवा अभियान के अंतर्गत उपकेंद्र कुमारगंज के चौधरीपुर में कैंप का औचक निरीक्षण किया । कैंप के दौरान 4 परिसरों पर खराब मीटर बलवाये गए।और 50 लोगो का बकाए बिल पर लाइन विच्छेदन की कार्यवाही की गई । कैंप में 3 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की गई । कैंप के दौरान दो उपभोक्ताओं का विद्युत चोरी पकड़े जाने पर अधिशाषी अभियंता ने अवर अभियंता बाल नाथ को हरिकेश और जय कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है कैंप के दौरान उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ,अवर अभियन्ता बाल नाथ लाइनमैन समेत कैंप में उपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता सत्यनारायण ने बताया कि मिल्कीपुर खंड में बुधवार को निजी नलकूप वाले उपभोक्ता ओटीएस का लाभ लेते हुए 105 लोगो ने बिल का भुगतान किया है 315 लोगो का बकाया बिल पर लाइन काटी गई है 25 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की गई है ।




