SURYA NEWS INDIA

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्यकारिणी, सदस्यों की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की हर माह होने वाली बैठक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रतीक्षालय में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के अयोध्या के संरक्षक कैप्टन जेपी द्विवेदी रहे एवं बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक ने की। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम संगठन मंत्र से हुई तत्पश्चात संचालक सूबेदार मेजर बीके द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का सम्मान करने के लिए कैप्टन के के तिवारी सूबेदार मेजर बालेन्दु भूषण मिश्र को आमंत्रित किया जिन्होंने अंग वस्त्र देकर के डॉक्टर अनिल मिश्रा जी का स्वागत किया इसके पश्चात कैप्टन जेपी द्विवेदी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्य पद्धति और संगठन के मुख्य बिंदुओं की चर्चा की कैप्टन के के तिवारी जो कि संगठन के सचिव भी हैं ने भूतपूर्व सैनिकों के अनुशासन और अनेक बिंदुओं पर चर्चा की मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यप्रणाली की चर्चा करते हुए सभी हिंदुओं को सहोदर बताया और कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुसांगिक संगठन सदैव अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण सेवा और सहयोग के भाव से तत्पर रहते हैं संगठन के अनुषांगिक संगठन चाहे वह बनवासी कल्याण आश्रम हो अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हो स्वदेशी जागरण मंच रहा हो या राजनीतिक मंच भारतीय जनता पार्टी हो सबका उद्देश्य ध्येय निष्ठा के साथ देश की सेवा और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करना है सब हिंदू एकत्रित हूं सब अपनी मातृभूमि के लिए कार्य करें देश राष्ट्र और समाज प्रथम हो हम सबका ऐसा उद्देश्य होना चाहिए डॉ अनिल मिश्रा ने आगे बोलते हुए कहा श्री राम मंदिर में आने वाला हर दर्शनार्थी यहां से सुरक्षा का भाव लेकर संरक्षण का भाव लेकर और यहां की महिमा का गुणगान करता हुआ जाए उसके दिमाग में सुगम दर्शन का भाव पैदा हो इस प्रकार का कार्य हम सभी पूर्व सैनिकों को करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल मिश्रा ने श्री राम मंदिर को विश्व की एक अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि जितने भी पूर्व सैनिक यहां काम कर रहे हैं वह अपने कर्तव्य भाव से अपने सेवा भाव से अपने समर्पण के भाव से इस मंदिर को और ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। बैठक का संचालन कर रहे सूबेदार मेजर वी कें द्विवेदी ने पूर्व बैठक का विवरण देते हुए संकल्प किए गए कार्यों का उल्लेख किया तत्पश्चात मथुरा वृंदावन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग में निर्धारित की गई बातों पर जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक ने चर्चा की और 28 जून 2024 को स्टेशन कमांडर द्वारा हुई बैठक में उठाए गए बिंदुओं की चर्चा की। अयोध्या में परिषद के प्रयासों से ई सी एच एस के इम्पैनल्ड हॉस्पिटल की चर्चा करते हुए आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सुनैना हाई हॉस्पिटल के इम्पैनल्ड होने की कार्यवाही के बारे में बताया और यह विश्वास दिलाया की दो से तीन महीने में यह हॉस्पिटल भी पूर्व सैनिकों की सेवा के लिए तत्पर होंगे और उनकी बीमारियों का सहजता से यहां इलाज हो सकेगा। अंत में कार्यक्रम के समापन पर परिषद के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक में सूबेदार मेजर बालेंद्र भूषण मिश्रा कप्तान एसपी दुबे कैप्टन बृजेश कुमार सिंह कैप्टन भी के द्विवेदी हवलदार परमात्मा प्रसाद यादव हवलदार कृष्ण मोहन तिवारी कैप्टन पवन सिंह सूबेदार राजेश कुमार तिवारी सूबेदार नीलकंठ पांडे कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा सूबेदार मेजर राजकुमार शर्मा सूबेदार मेजर के के त्रिपाठी नायब सूबेदार हरीश सिंह नायब सूबेदार गिरी कैप्टन हरिशंकर पांडे कैप्टन हरीश कुमार दुबे कैप्टन रमाशंकर तिवारी कैप्टन रमा निवास तिवारी नायब सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा केप्टन पवन सिंह विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और उनके सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!