
पुनीत फाउंडेशन ने वितरित किए फलदार वृक्ष
अयोध्या।पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में काफी अहमियत है, पर्यावरण संरक्षण में इनका अहम योगदान है। पेड़ों की अहमियत को समझते हुए पुनीत फाउंडेशन ने ग्रामीणों को एक हजार फलदार पौधे वितरित किए।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पुनीत फाउंडेशन काम कर रहा हैं। फाउंडेशन ने आधा दर्जन ग्राम पंचायत में हरियाली लाने की पहल की है।

फाउंडेशन अब तक हजारों लोगों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध करा रहा हैं। फलदार पौधे वितरण करने का सिलसिला पर्यावरण दिवस के दिन से शुरू हुआ है और अब तक हजारों फलदार पौधे का वितरण किया जा चुका है।फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया जा रहा है।
लोगों के बीच नि:शुल्क फलदार पौधे का वितरण किया जा रहा है। खासकर स्कूली बच्चे पौधे लगाने को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। मिल्कीपुर विकासखंड के सिधौना पूरब गांव पारा धमथुवा,खदरा समेत आधा दर्जन गांवों में फलदार पौधे में अमरूद, आम, जामुन, पीपल, बरगद, कदम सहित कई प्रकार के पौधे नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पौधे लगाने चाहिए। और पौधा की निगरानी करनी चाहिए। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। जो वृक्षारोपण शुभकार्यों के दौरान होते हैं, जीवन में यादगार भी रहते हैं।शिक्षक अभिनव सिंह राजपूत ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है।
वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने में प्रकृति से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। जिस तरीके से लोग अपने बच्चों की सेवा कर उन्हें आगे बढ़ाते हैं, वृक्ष रोपित करने के 3 वर्षों तक वर्षों की सेवा करने से उनसे हम अधिक लाभ ले सकते हैं।




