SURYA NEWS INDIA

महिलाओं के बिना नहीं हो सकता राष्ट्र का आर्थिक स्वावलंबन

अयोध्या जनपद के अमानीगंज विकास खंड की महिलाओं के हुनर को आज बड़े बड़े अफसर और उच्च पदस्थ लोग सलाम कर रहे है। उनके अंदर ऐसी काबिलियत आई है कि हर कोई उनके कौशल का मुरीद हो गया है। आपको बताते चले कि जनपद के अमानीगंज विकास खंड की नब्बे महिलाओं को ओंकार सेवा संस्थान द्वारा नाबार्ड के सहयोग से केला रेशा विधायक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत यह महिलाएं के रेशा से बहुत ही आकर्षक सामान बना रही है जिसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और देश के कोने कोने से लोग इनके सामान को देखने के लोग मोहली जैसे सुदूरवर्ती गांव में आ रहे है और बरबस इनके द्वारा बनाए गए सामने को खरीद रहे है। आज नाबार्ड में नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारी जिनका अभी प्रशिक्षण हो रहा है उनकी पूरी टीम को लेकर नाबार्ड के उप महाप्रबंधक अखिलेश श्रीवास्तव लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय से मोहली स्थित केला रेशा उत्पादन इकाई पर पधारें और महिलाओं द्वारा बनाए गए सामने को देखते रह गए । अखिलेश श्रीवास्तव ने महिलाओं से बात चीत के दौरान कहा कि कौशल के बिना समाज में सम्मान नही मिल पाता और यदि समाज में महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाता है तो वे हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य करेंगी ,ओंकार सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसकी जितनी तारीफ की जाय कम है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव ने कहा कि किसान जिस केला के तने को बेकार समझकर फेंक देता था उसी बेकार तने से महिलाएं आज सोना बना रही है और प्रशिक्षण के उपरांत इनके द्वारा निर्मित उत्पादों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रहीं है जिससे महिलाओं का हौसला भी बढ़ रहा है और घर से लेकर समाज में चारो ओर उनके सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है । कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कह कि आज से तीन माह पूर्व जिन महिलाओं को केला का तना पकड़ने में झिझक होती थी आज वही महिलाएं केला के रेशा से ऐसा आकर्षक सामान बना रही है और उनके इस काम को देखने और समझने के लिए नाबार्ड के प्रशिक्षु अधिकारी आ रहे है तथा उनसे प्रशिक्षण की बारीकी समझ रहे इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिना औपचारिक शिक्षा के भी कुछ ऐसा किया जा सकता है जिसे समझने के लिए बड़े बड़े अनुसंधान किए जाते है। नाबार्ड के प्रशिक्षु अधिकारियों में तरुण कुमार शुक्ल,वाणी मौर्य ,रज्जब अली अंसारी ,शिव नारायण वर्मा ,अरविंद कुमार ,समीर गुप्ता के साथ हुनरमंद महिला शिवानी शुक्ला ,अनीता तिवारी ,अर्चना सिंह ,मिथिलेश , कोमल , सहित लगभग सौ से अधिक महिलाओं की उपस्थित रही ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!