SURYA NEWS INDIA

यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी भारी बरिश

सावन में भीषण उमस से आम जीवन अस्त व्यस्त है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश नहीं हुई। लेकिन आज यानी बुधवार को सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में मौसम के बदलाव के आसार बन रहे हैं। एक बार फिर मानसून के थोड़ा सक्रिय होने की उम्मीद जगी है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। धान बोने वाले किसान भी बेसब्री से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो० सीताराम मिश्र के अनुसार मानसून का नया सिस्टम बन रहा है। ऐसे में अयोध्या समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच मंगलवार को तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक 37.5 हो गया। ऐसे में सुबह से ही धूप की तपिश सताने लगी।न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 28.5 रहा।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज यूपी के 60 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक यूपी के पश्चिमी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आज प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बिजनौर, बरेली और पीलीभीत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, महोबा, झांसी, ललितपुर में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!