SURYA NEWS INDIA

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने स्वास्थ्य सेवाओं सहित क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा

अमानीगंज अयोध्या। दो दिवसीय दौरे पर आए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद पटेल ने मिल्कीपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। बौद्ध अरविंद पटेल ने मिल्कीपुर क्षेत्र के सीएचसी खण्डासा, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष सहित दवा स्टॉक का भी निरीक्षण किया। राजिया बानो, संगीता आदि प्रसूताओं से फोन पर बात की और पूछा आपको किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आई डिलीवरी कराने के लिए आपसे किसी ने पैसा तो नहीं लिया, दवा अस्पताल से मिली थी या बाहर से आदि कई प्रश्नों को पूछा। सभी सीएससी अधीक्षकों को अस्पताल में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए हैं।

मिल्कीपुर तथा अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक के खण्डविकास अधिकारी व पशु पालन विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्हें कहा कि यदि कोई पशुपालक अथवा कृषक गौशालाओं से पशु को ले जाता है, तो उसे प्रति मवेशी 50 रूपए भोजन के लिए दिया जाएगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद पटेल ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों में सुधार के लिए काम कर रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई अधिकारी कर्मचारी विकास कार्यों में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एक सप्ताह में दोबारा फिर क्षेत्र का दौरा करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दे रही है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन कर रहे छात्र छात्राओं को अभी तक शत प्रतिशत किताब ही उपलब्ध न हो पाने के सवाल पर उन्होंने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि किताबें क्यों नहीं पहुंची। संबंधित अधिकारी द्वारा कहा गया किताबें आ गई हैं, जल्द ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!