
लखनऊ में दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ के साथ साथ पूरे यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनो तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। आज यानी 10 अगस्त को कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।
इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, इटावा, औरैया, जालौन, ललितपुर और उसके आसपास इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
कल 11 अगस्त का मौसम
कल यानी 11 अगस्त को यूपी पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 12 और 13 अगस्त को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।




