
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 6 बच्चों ने जन्म लिया। जन्माष्टमी के दिन बच्चों के जन्म होने पर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा अस्पताल परिसर में लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराते दिखे। राय पट्टी निवासी राधा पत्नी तिलक राम ने बताया आज के दिन मेरे घर में भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया है। इसकी मुझे बहुत खुशी है कि बयां नहीं कर सकती। साथ ही सविता पत्नी जियालाल निवासी रेवली को भी पुत्र प्राप्ति हुआ। इसके बाद सीमा पत्नी विष्णु मुंडेरवा ओरखा को भी पुत्र प्राप्ति हुई। शकीनुलनिशा पत्नी आरिफ निवासी सिधारी बाजार को पुत्री हुई। अंकिता पत्नी राहुल तिवारी निवासी पांडे का पुरवा को पुत्र प्राप्ति हुआ। ज्योति पत्नी उत्तम कसौंघन निवासी कुमारगंज को पुत्र प्राप्ति हुआ। पिता बनने की खुशी से अधिक उत्तम को इस बात की अधिक खुशी है कि उनके घर जन्माष्टमी के दिन मानो भगवान श्री कृष्ण का अवतार हुआ। जन्माष्टमी के दिन बच्चों के जन्म होने पर परिजनों ने भगवान श्री कृष्ण के नाम पर ही बच्चों का नामकरण रखने को कहा। इस मौके पर सभी ने अस्पताल में मौजूद समस्त स्टाफ के साथ खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी। अस्पताल में तैनात डॉक्टर एवं नर्सों रुचि सिंह, सावित्री, मीना, मांडवी ने मिलकर सभी का सकुशल सुरक्षित प्रसव कराया।




