
हमारे देश में चाय काफी के बहुत सारे शौकीन लोग हैं। जो सुबह शाम हर समय चाय पीते दिखाई देते हैं। क्या आपको पता है ज्यादा चाय पीने से आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचता है। लिए हम आपको बताते हैं अधिक चाय पीने से कितनी समस्याएं उत्पन्न होती है। कुछ लोग कहते हैं चाय पीने से हमें तुरंत ऊर्जा मिल जाती है और बॉडी एक्टिव हो जाती है लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि चाय पीना धीरे-धीरे नशे की आदत में बदल जाती है जो आगे चलकर हानिकारक साबित होती है।
आपको बता दें कि अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी, गर्ड आदि की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि जब चाय खौलाई जाती है तब हम उसमें दूध डालकर उबलते हैं जो एक एसिडिटी कंपाउंड बन जाता है और फिर हम इस एसिड का सेवन करते हैं जो हमारे पेट में गैस बनता है जिसके वजह से जलन, डकार, बर्निंग आदि की समस्या उत्पन्न होती है।
इसके अलावा अधिक चाय पीने से स्ट्रेस की समस्या होने लगती हैं, चाय में मौजूद कैफीन का अधिक सेवन चिंता और बेचैनी का कारण बन सकती है यदि आपको इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो चाय के सेवन को तुरंत कम कर दें।
साथ ही नींद कम आने लगते हैं, चाय में मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा होने से मेलाटोनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है जिससे नींद से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
यही चाय में मौजूद कैफीन सीने में जलन उत्पन्न कर सकती है या तो पहले से मौजूद एसिड रिफ्लेक्स को बढ़ा सकती है जिससे पेट में एसिड अधिक बनने से गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो अभी से चाय को कम कर दें।




