
मिल्कीपुर अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्यता अभियान के अन्तर्गत अयोध्या जिले के डॉ. बद्री प्रसाद स्मारक सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज मिल्कीपुर में 800 छात्र छात्राओं को परिषद कि सदस्यता प्रदान कि गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पर काम करती है, हम विधार्थी परिषद के सदस्य इसलिए बनेंगे क्योंकि यहां स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवाद के सिद्धांत को अपनाया जाता है। इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया संयोजक नवीन आजाद दुबे नगर मंत्री कुमारगंज संजीव अग्रहरि विघालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी जी शिक्षक रमाशंकर गुप्ता जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




