SURYA NEWS INDIA

थाना खंडासा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

खंडासा अयोध्या। थाना खण्डासा क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी से गांव का ही एक गैर समुदाय का युवक खेत गई किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया था। लोग लॉज के चलते पीड़िता ने दुष्कर्म की बात परिजनों को नहीं बताई थी। जिसके बाद से आए दिन युवक शारिरिक संबंध बनाने के लिए किशोरी पर दबाव बना रहा था। किशोरी न जब विरोध किया तो उसे और उसके परिजनों को जान मारने की धमकी दे रहा था। काफी परेशान होने के बाद पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बता दी। मिली जानकारी के मुताबिक परिजन किशोरी को लेकर थाना खण्डासा पहुंच कर दुष्कर्म करने वाले गांव के ही गैर समुदाय के विरुद्ध पुलिस तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 20 दिन पूर्व मैं खेत की ओर जा रही थी तभी मुझे पकड़ कर जबरन दुष्कर्म किया और कहा अगर कहीं बताओगी तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसी की डर से घर में किसी को नहीं बता रही थी। रोते हुए बताने लगी की बार-बार संबंध बनाने के लिए कह रहे थे ऐसा न करने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। डर के मारे मैंने सारी बात अपने घर बता दी। पीड़ित ने थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दिया लेकिन खण्डासा पुलिस कारवाई में हीलाहवाली कर रही थी। भाजपा के पूर्व विधायक मिल्कीपुर के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दुष्कर्म समेत दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रथामिक दर्ज कर ली है। घटना के संबंध में जब थाना अध्यक्ष विवेक सिंह से जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने कहा मुकदमा पंजीकृत है और हम आपको कुछ बता नहीं सकते। वहीं क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी से जब जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने बताया कि पीड़िता किशोरी की तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!