
मिल्कीपुर अयोध्या। 17 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत छानबीन में जुटी पुलिस। आपको बता दें कि घटना बीती रात थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत घुरेंहटा पुरे सुल्तानपुर निवासी अजय कुमार तिवारी की 17 वर्षीय पुत्री नेहा घर में कुछ काम कर रही थी तभी वह विद्युत करंट की चपेट आ गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

डाक्टरों की सूचना पर हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया शव का पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। सम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दे की घटना संदिग्ध बताई जा रही। वहीं घटना की जानकारी जब थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला से ली गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा घटना के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा की घटना कैसे हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट – राकेश कुमार मिश्र




