
ड्रैगन फ्रूट की खेती कर किसान लाखों की कमाई कर सकते है। इस समय ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ रही है, और यह अच्छे दामों में बाजारों में बिक रहे हैं। बाजार में इसकी कीमत 300 से 400 रुपए प्रति किलो ग्राम तक है।

लाल और सफेद ड्रैगन फल की खेती किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लाल ड्रैगन फ्रूट के पौधे में गहरे गुलाबी रंग के फल लगते हैं, इस किस्म के फलों का गूदा गाढ़े जमुनी लाल रंग का होता है, जिसमें छोटे छोटे काले रंग के बीज होते है। इसके फलों का औसतन भार 325 ग्राम होता है। जबकि सफेद ड्रैगन फ्रूट में सफेद गूदे के साथ हल्के गुलाबी फल होते हैं। इस किस्म के फल जुलाई से नवम्बर माह के दौरान लगते है। इसके फलों का औसतन भार 285 ग्राम होता है इस किस्म के फलों का गूदा सफेद रंग का होता है जिसमें छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते है।

दोनों किस्में कैक्टस परिवार से संबंधित हैं और कम पानी की जरूरत होने के कारण सूखे इलाकों में भी अच्छी तरह उगाई जा सकती हैं। इनके पौधे को मजबूत सहारे की आवश्यकता होती है और यह गर्म जलवायु में बेहतर उत्पादन देते हैं।
ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी फसल बन सकती है, क्योंकि इसका बाजार मूल्य अधिक है, और यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।




