
डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारगंज में संपन्न हुई रन फॉर डीएवी प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के परिसर में स्थित डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर रन फॉर डी. ए. वी. प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl प्रतियोगिता बच्चों तथा अभिभावकों के स्वास्थ्य, शांति व एकता को बढ़ावा देने से संबंधित थीl प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह व स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर कियाl तत्पश्चात प्रधानाचार्या सहित स्कूल के समस्त शिक्षकों द्वारा गांधी, शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गईl इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहेl




