
मिल्कीपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन की तैयारी में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद जी ने आज ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने 16 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किसानों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की।आलोक प्रसाद ने कहा, “संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन बाबा साहब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। हमें इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमजन से अपील करते हैं।”बैठक में अमानीगंज ब्लाक के प्रभारी प्रदेश महासचिव अमरेंद्र प्रताप मल्य, मिल्कीपुर ब्लाक के प्रभारी शिवपूजन पांडे, मिर्जा सहने आलमबेग, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश रावत, अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे, मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पांडे, गंगाराम यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारगंज विकास सिंह, शेर बहादुर दुबे, जिला उपाध्यक्ष अमरीश पांडे, राम अवध, फूलचंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश रावत ने विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह सम्मेलन हमारे संविधान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। हमें इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमजन से अपील करते हैं।”सम्मेलन स्थल निकट मिल्कीपुर पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया गया। तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।




