
मुरादाबाद। डीएनएस क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड मुरादाबाद में खेले गए सहज प्रीमियर लीग के दूसरे क्रिकेट मैच में मुरादाबाद की टीम ने बदायूं की टीम को 23 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की टीम में पांच विकेट पर 149 रन बनाए। जिसमें अयोध्या के कुमारगंज निवासी कैप्टन अंबिका यादव का खेल उत्कृष्ट रहा जिन्होने मात्र 15 गेंद में 51 रन बनाए और एक विकेट भी चटकाए था। अंबिका यादव के बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं रस्साकसी में बदायूं की टीम जीती। बदायूं के अंकित यादव ने 100 मीटर दौड़ 11.6 सेकंड में पूरा कर प्रथम रहा इस तरफ बैडमिंटन में मुरादाबाद की टीम विजई रही बैडमिंटन में भी अंबिका यादव ने 2–1 से सेट जीत लिया। विजेता टीम सैफई इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपर सिक्स मैच खेलेगी।

अयोध्या जनपद के कुमारगंज निवासी कप्तान अंबिका यादव




