
आधार कार्ड केवाईसी सत्यापन में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
5 करोड़ 80 लाख फर्जी राशन कार्ड धारकों का केंद्र ने रद्द किया राशन कार्ड। आधार और ई केवाईसी के जरिए सत्यापन में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा। आपको बता दे की राशन कार्ड के डिजिटलीकरण को लेकर देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में काफी बदलाव आया है। आधार से सत्यापन करने पर लगभग 5 करोड़ 80 लाख कार्ड धारक फर्जी पाए गए जिनको केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है। ई केवाईसी के जरिए लाभार्थियों की पहचान उनके आधार और राशन कार्ड के साथ सत्यापित किया जाता है। जिसके चलते अपात्र लाभार्थी अपने आप बाहर हो जा रहे हैं। इस सुविधा के लिए सरकार ने देश में सभी उचित मूल्य की दुकानो पर ई केवाईसी की व्यवस्था की है। राशन कार्डों के डिजिटलीकरण और आधार से जोड़े जाने पर अपात्रों की आशंका खत्म हो गई है। वन नेशन वन राशन कार्ड की पहले से राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के किसी भी हिस्से में लाभार्थियों को राशन कार्ड द्वारा निशुल्क खाद्यान्न मिल सकता है। चाहे उनके राशन कार्ड किसी भी राज्य जिले में जारी हुए हो सभी को मुक्त राशन मिल सकेगा। आप भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपने नाम को देख सकते हैं।




