SURYA NEWS INDIA

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज… जानिए किन इलाकों में पड़ेगी भीषण ठंड

तापमान में तेजी से कमी आना शुरू हो गया है। पारा लगभग 12 डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है। ठंड का प्रभाव शुरू हो गया है। जिसका प्रभाव बुधवार को दिन में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है दिसंबर और जनवरी में कड़के की हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। उत्तरी पश्चिमी दिशा में हवा की गति बढ़ेगी। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आएगी। भारत के उत्तरी इलाके खासकर यूपी और बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है. इस वजह से लोगों को मोटे कपड़ों और गर्म कंबलों का इस्तेमाल अब जरूरी हो गया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 11 अंश सेल्शियस दर्ज किया गया है। आज उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और अन्य उत्तरी इलाकों में भी कोहरे का असर जारी रहेगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!