SURYA NEWS INDIA

यूपी पुलिस परीक्षा में फेल युवक ने किया सुसाइड, पांच बहनों में था इकलौता भाई

रानीबाजा अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के उसुरु अमौना गांव का एक युवक पुलिस की परीक्षा में फेल होने पर शनिवार को जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के उसुरु अमौना निवासी शैलेश पाल उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र मयाराम पाल शनिवार को जहर खा लिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के पास बीएड, आईटीआई, पॉलीटेक्निक आदि डिग्रियां थी। वह पढ़ने में मेधावी था, उसने यूपी पुलिस की परीक्षा दी थी किन्तु वह फेल हो गया और सदमें में आकर जहर खा लिया। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था और पिता बाहर नौकरी करता है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!