
यूपी में सर्दी बढ़ने की बजाय घट गई है, पछुआ हवाओं के बंद होने से सर्दी में गिरावट आई है मगर आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसके चलते ठंड बढ़ेगी आईए जानते हैं यूपी में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड।
आपको बता दे की पश्चिमी विक्षोभ न बनने व बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवर्ती स्थितियां बन जाने से हवा की दिशा लगातार उत्तर पश्चिमी नहीं बन पा रही। जिसकी वजह से सर्दी बढ़ने की वजह काम हो गई है प्रदेश में हवा उत्तर पूर्वी या दक्षिणी पश्चिमी चल रही है जो सर्दी के लिए उपयुक्त नहीं है। बीते रविवार को भी हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम ही रही, माना जाता है कि नवंबर का महीना पश्चिमी विक्षोभ का होता है लेकिन इस बार विक्षोभ नहीं बन पा रहा है।
यूपी में लोगों को धीरे-धीरे ठंड का सामना करना पड़ सकता है और रात में मौसम ठंडा और दिन में शुष्क बना रहता है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके वजह से ठंड की बढ़ाने की काफी उम्मीद देखी जा रही है। इसके अलावा आसमान में बादल साफ रहेंगे हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तराई इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा, सुबह और रात में ठंड का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि दिसंबर की शुरुआत से ही भीषण ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।





