
देश में साइबर फ्रॉड जैसे गंभीर मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। दिन-ब-दिन लोग फ्रॉड का शिकार होते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन ठगी करने का नया-नया तरीका लोगों के सामने आ रहा है। ऐसे में साइबर फ्रॉड लोगों की आंखों में धूल झोंक कर उनका बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। आपकी एक गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलती।

क्योंकि साइबर फ्रॉडो ने फ्रॉड करने का एक नया तरीका निकाला है जो “पीएम किसान योजना” के नाम पर ऐप के जरिए लोगों का अकाउंट साफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक फर्जी ऐप जो “पीएम किसान योजना” के नाम से तेजी से लोगों तक व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंच रहा है। जैसे ही लोग देखने के लिए अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करते है वैसे ही मोबाइल का सारा डेटा हैकर्स के पास चला जाता है। इस फर्जी अप के जरिए हैकर्स आपके फोन की सभी जानकारी चुरा लेते हैं। जैसे की बैंक अकाउंट डिटेल, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर जन्मतिथि आदि संबंधित जानकारियां चोरी कर लेते है।

इस फर्जी ऐप को डाउनलोड करने के बाद हैकर्स आपके फोन के ओटीपी और अन्य बैंकिंग मैसेज तक आसानी से पहुंच जाते हैं। और सभी जानकारी जुटाना के बाद आपके फोन को यूपीआई पेमेंट के लिए रजिस्टर कर लेते हैं, और आपके बैंक खाते का पैसा खाली कर देते हैं।हैकर्स सरकारी योजनाओं के नाम पर कर रहे दुरुपयोग लोगों को लगा रहे चूना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैकर्स पहले सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों का भरोसा जीते हैं और फिर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचते हैं ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं। लोगों ने बताया कि सरकारी योजनाओं के नाम पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया था जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से पैसे गायब हो गए। इस तरह अब तक कई लोग धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। इस तरह के धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

☀️ किसी भी अनजान ऐप से दूर रहे व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया साइट पर कोई भी अनजान लिंक ना ही ओपन करें ना ही किसी फर्जी ऐप को डाउनलोड करें।
☀️ सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ उनके आधिकारिक वेबसाइट अथवा ऐप पर जाए अन्य किसी भी मिलते-जुलते वेबसाइट को ओपन ना करें। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
☀️ मोबाइल फोन को हमेशा लॉक करके रखें अनजान व्यक्ति के संपर्क में अपना फोन ना आने दे ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें। सरकारी योजनाओं एवं अन्य किसी फायदे के नाम पर संदिग्ध वेबसाइट पर भरोसा ना करें।
☀️ यदि जाने अनजाने में आपके साथ साइबर धोखाधड़ी हो गई हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें। जिससे पुलिस आपकी मदद कर सके।





