SURYA NEWS INDIA

Honda Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च…एक चार्ज में चलेगी 230 किमी रेंज, जानें कीमत

होंडा एक्टिवा टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च। एक्टिवा प्रेमियों के लिए खुशखबरी अब पेट्रोल भरने से मिलेगी निजात। पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए होंडा कंपनी ने अपने चाहतों के लिए स्कूटी लॉन्च कर दी है। होंडा ने लॉन्च किया ई स्कूटी। होंडा कंपनी ने भारत की सर्वोत्तम बिकने वाली दो पहिया वाहन स्कूटी एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में लॉन्च कर दिया है।

जापान की दो पहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर भारत के इलेक्ट्रिक दो पहिया स्कूटी अब बाजार में उतर चुकी है। होंडा कंपनी ने बुधवार को भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें एक्टिवा ई और क्यूसी 1 लांच किया है। कंपनी ने कीमतों की जानकारी दिए बिना बताया कि इसकी बुकिंग अगले साल 1 जनवरी से शुरू होगी। जबकि इसकी आपूर्ति फरवरी माह से की जाएगी।

इलेक्ट्रिक मार्केट में बढ़ रही अधिक डिमांड को देखते हुए होंडा कंपनी ने भी अपना रुख इस ओर कर लिया है। इसी क्रम में कंपनी एक्टिवा का ईवी वेरिएंट लॉन्च कर दी है।

एक्टिवा ई की स्वेपेबल बैटरी और क्यूसी 1 को फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। एक्टिवा पेट्रोल वर्जन बाजार में काफी सालों से धमाल मचा रहा है। अब देखना है इसका बैटरी वर्जन क्या वाहन चालकों को लुभाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार होंडा की स्कूटी एक चार्ज पर लगभग 170 से 230 किलोमीटर का माइलेज देगी।

इस स्कूटर में ग्राहक को ब्लूटूथ कनेक्टिवटी सपोर्ट के साथ ही डिजिटल मीटर दिया गया है। दोनों टायर में डिस्क ब्रेक दी गई है। स्कूटर की लंबाई 1761mm और चौड़ाई 710mm की रहेगी। स्कूटर आरामदायक सफर के लिए आगे टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिल रहा है।

अगर आप भी इसे खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो मिली जानकारी के अनुसार इसे 2025 के जनवरी महीने में बुकिंग करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। वहीं कीमत की अगर बात की जाए तो आधिकारिक तौर पर तो कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसे मार्केट में 1.20 लाख एक्स शो रूम प्राइस में लाया जा सकता है। Activa ev में 236 km की डाइविंग रेंज मिलने वाली है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!