SURYA NEWS INDIA

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी मिल गई है। यह कदम गुरुवार को विश्व के प्रथम देश ऑस्ट्रेलिया ने उठाया। जिसका कई देशों ने सराहना भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दे दी है। इस तकनीक के वजह से नाबालिक बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉगिन नहीं कर सकते।

फिलहाल सदन ने अब तक सीनेट में किए गए विपक्षी संशोधनों का समर्थन नहीं किया है। लेकिन यह महत्व औपचारिकता है इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए एक्स, टिकटोक, फेसबुक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम आदि को एक वर्ष का समय दिया जाएगा। लागू करने के तरीकों का परीक्षण जनवरी माह में शुरू होगा तथा इस पर अमल न करने वाली कंपनियों पर 25 मिलियन डॉलर जुर्माना भी लगाया जा सकेगा। इस नियम को लागू न करने वाली कंपनियों पर करीब ढाई अब तक जुर्माना लग सकता है।

मेटा के प्रवक्ता ने बताया कि फेसबुक के मालिक ऑस्ट्रेलिया कानून का सम्मान करते हैं। यह प्रतिबंध प्रमुख सहयोगी अमेरिका के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को तनावपूर्ण बन सकता है। ऑस्ट्रेलिया वह पहला देश बन गया है जिसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म को सामग्री साझा करने के लिए मीडिया आउटलेट्स को रॉयल्टी का भुगतान करने के लिए बाधित किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!