SURYA NEWS INDIA

सिधौना में स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार साप्ताहिक केंद्र का हुआ उद्घाटन

अयोध्या जनपद के सिधौना गांव अंतर्गत पाण्डेय का पुरवा में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र का शुभारम्भ हुआ। जिसमें सह खंड कार्यवाह मिल्कीपुर विशाल रहे एवं सचिव पुनीत फाउंडेशन खंड सेवा प्रमुख मिल्कीपुर आकाश उपस्थित रहे।

पुनीत फाउंडेशन द्वारा अयोध्या के सिधौना के पांडे का पुरवा गांव में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र की स्थापना हुई। जिससे निर्धन और साधन विहीन बच्चों को शिक्षा और संस्कार मिल सकेंगे। इस पहल से न केवल बच्चों को शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें संस्कार और आत्मविश्वास भी मिलेगा। जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भलीभांति निभा सकेंगे।

इसी के साथ मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के सिधौना गांव में पुनीत फाउंडेशन एवं सेवा भारती ने बाल संस्कार केंद्र की मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ किया गया। इसमें क्षेत्र के निर्धन एवं साधन विहीन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवं आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। शिक्षा संबंधी संसाधन पाते ही बच्चों में खुशी का माहौल बन गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!