
देश में 5G स्मार्टफोन की डिमांड काफी तेज से बढ़ गई है। सभी को 5G स्मार्टफोन की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने ग्राहक को लुभाने के लिए नए-नए फीचर के साथ यह इन मोबाइल को बाजार में उतारा है। आईए जानते हैं किस मोबाइल में कौन से फीचर के साथ कंपनी ने लांच किया है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G
वनप्लस का यह स्मार्टफोन काफी दिनों से बाजार में तहलका मचाया हुआ है। हालांकि कंपनी इसकी कीमत कभी काम तो कभी ज्यादा करती रहती है। इस फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है वही साथ ही स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 5500mah की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 120 हार्ट के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है कीमत की बात कर तो फ्लिपकार्ट पर या स्मार्टफोन महज 18190 रुपए में लिस्ट किया गया है इसे आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। यह फोन देखने में आकर्षण एवं अलग-अलग रंगों में बाजार में उपलब्ध है।

Redme Note 13 pro 5G
रेडमी नोट सीरीज का फोन काफी दिनों से बाजार में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज मिलता है। रेडमी कंपनी का यह फोन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन माना जाता है। फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाता है। फोन में डबल कैमरा सेटअप मिलता है इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन ऑक्टाकोर प्रोसेस दिया गया है। साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5100mah की दमदार बैटरी उपलब्ध की गई है। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 18225 रुपए रखा गया है इसे आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 70 Pro
रियलमी कंपनी भी बाजार में अपने कई स्मार्टफोन को लांच किया है। तथा यह कंपनी काफी दिनों से बाजार में एक अच्छी खासी पैठ बन चुकी है। रियलमी का यह फोन स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 5000mah की बड़ी बैटरी भी दी गई है इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 17600 रुपए रखी गई है। इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं या एक बेहतरीन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन माना जाता है।
iQOO Z9
गेमिंग के शौकीन युवाओं के लिए सबसे पसंदीदा फोन iQOO Z9 बन गया है। इस फोन में 6.67 इंच के एमोलेड डिस्पले के साथ इसमें Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वही इस फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्ट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mh की बैटरी दी गई है जो 44W के फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत लगभग 18000 रुपए रखी गई है। आप इसे और अधिक डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।





