
अयोध्या जनपद के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में पढ़ रहे फल विज्ञान के पीएचडी द्वितीय वर्ष छात्र की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार हेतु सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम में हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई।

आपको बता दे की नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय पीएचडी द्वितीय वर्ष छात्र धर्मेंद्र गौतम पुत्र रामचंद्र गौतम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी चितौड़ी जौनपुर का बुधवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से फार्म पर शोध कार्य हेतु जा रहे थे। जैसे ही विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से सड़क पर निकले तभी अचानक बैटरी रिक्शा से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार धर्मेंद्र गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र को उपचार हेतु सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वविद्यालय गेट के पास स्पीड ब्रेकर नहीं है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना पाते ही विश्वविद्यालय सिक्योरिटी इंचार्ज आर के सिंह तथा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही घायल युवक धर्मेंद्र की मौत हो गई। सूचना पाते ही मृतक छात्र धर्मेंद्र के परिजन भी पहुंच गए परिजनों ने बताया धर्मेंद्र दो भाइयों में पढ़ने में काफी होनहार थे।





