
मिल्कीपुर अयोध्या। मिल्कीपुर विकास खण्ड के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 244 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे। तथा दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया।

उन्होंने ने कहा कि परिणय सूत्र में बंधे सभी नव दम्पतियों का जीवन खुशहाली से भरा रहे। बेटियों के हाथ पीले करने के लिए पहले गरीबों को सेंठ साहूकारों के यहां हाथ फैलाना पड़ता था आज वे गर्व से अपनी बेटी का विवाह कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि देश भर की निगाहें मिल्कीपुर पर है उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत होगी। सरकार हर गरीब के लिए पक्के छत की व्यवस्था कर रही है। मिल्कीपुर में भी हर गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा किसानों को किसान सम्मान निधि आसानी से खाते में मिल रही है। मातृशक्ति के सम्मान में मोदी जी और योगी जी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि योगी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा कर रहे हैं गुण्डों दंगाइयों पर कठोर कार्यवाही कर रहे हैं, सरकार की सभी योजनाएं जनता तक पहुंचा रही हैं, कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ किया और ऐ लोग संविधान को लेकर झूठा अफवाह फैला रहे हैं। सपा सरकार में पुलिस भर्ती का रिजल्ट एक मंत्री के कमरे में बनता था, कुछ जिले के लोगों को ही भर्ती किया जाता था वो नौकरी उद्योग अब बंद हो चुके हैं, सत्ता से बाहर हो गये इसलिए छटपटा रहे हैं।

पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार की संपूर्ण योजनाएं पारदर्शिता के साथ चल रही है, कार्यक्रम का संचालन कवि अरुण द्विवेदी ने किया।भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक पांडेय की टीम द्वारा प्रस्तुत मांगलिक गीतों ने लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह मंडल अध्यक्ष मिल्कीपुर अजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, बब्लू पासी, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता,एड़ियों पंचायत सुरेन्द्र कुमार राव,शान्ती पासी उषा रावत, विनय सिंह टुनटुन, प्रधान अजीत जायसवाल, अनुराग सिंह एस पी ग्रामीण बलवंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयस त्रिपाठी, थानाध्यक्ष इनायत नगर देवेंद्र कुमार पाण्डेय, थाना अध्यक्ष कुमारगंज अमरजीत सिंह सहित भारी संख्या में वर वधू पक्ष के लोग मौजूद रहे।





