SURYA NEWS INDIA

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

कृषि विवि में प्रथम समेस्टर की फाइनल परीक्षाएं शुरू, 26 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्तनातक एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं हैं। प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर (2024-25) की फाइनल परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित की जाएंगी। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह विवि परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति ने परीक्षा प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों से बातचीत भी की।     
         
इसमें विभिन्न केंद्रों पर मात्सियकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, इंजीनीयरिंग अंबेडकर नगर एवं आजमगढ़ कृषि महाविद्यालय के स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। 
              
कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि यह परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेंगी। ये सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक और द्वीतीय पाली की परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। परीक्षा के लिए भवन में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर प्रवेश के लिए अनुमति दी जा रही है। कुलपति के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर डॉ ए.के सिंह, डॉ रमेश प्रताप सिंह, डॉ उमेश चंद्र, डॉ सीताराम मिश्रा, डॉ शिवनाथ, डॉ एस.के. सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!