SURYA NEWS INDIA

गन्ने के खेत में मिली जली हुई डेडबॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पूरा कलंदर अयोध्या। अलावलपुर गांव स्थित गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव खेत की तरफ जा रहे किसानों को दिखाई दिया। अधजले शव को देखते ही किसानों के होश उड़ गए। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करना शुरू कर दिया है। लेकिन मृतक व्यक्ति का शव 60 प्रतिशत से ज्यादा जले होने के चलते शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है शिनाख्त के लिए शव को मर्जरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त ना होने की दशा पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का है। बहोरनपुर गांव निवासी कैलाश पाठक का गन्ना का खेत है। इस गन्ने के खेत में रखे पुआल के पास शुक्रवार को खेत खलिहान की ओर गए किसानों को वाल के पास एक अधजला शव किसानों को दिखाई दिया। गन्ने के खेत के पास मिले अध जले शव की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए मर्चरी भिजवा दिया है।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव 60 प्रतिशत से ज्यादा जले होने के चलते शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस टीम प्रयास में लगी हुई है। अगर 72 घंटे के भीतर शिनाख्त नहीं हो पाएगी तो शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!