
मिल्कीपुर अयोध्या। तेज रफ्तार कार व बाइक के टक्कर में एक की मौत, तीन घायल। इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार मे इनायतनगर से अयोध्या की तरफ तेज गति से जा रही कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे मे बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों क़ी सूचना पर पहुंची NHAI क़ी एम्बुलेंस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा तीन का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।
बताते चलें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मीठे गांव निवासी आदित्य कुमार पुत्र गुलाब चन्द (21)वर्ष, शिवम कुमार पुत्र प्रेम दास (19), अभिषेक पुत्र गोपी(20) व राजू(18) एक साथ बीते वृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर वेटर का काम करने मवई खुर्द तिवारी का पुरवा गयादीन मौर्या क़ी टीम मे प्रीतभोज मे मजदूरी के उद्देश्य से गये थे। वृहस्पति क़ी रात्रि करीब 11.30 बजे काम खत्म होने पर साथ मे गए चारो युवक एक ही बाइक से अपने घर मीठे गांव वापस लौट रहे थे कि कुचेरा बाजार पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार UP32KY2020 ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक में कार चालक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक बाइक से लगभग 15 फिट उछल कर सड़क के किनारे जा गिरा जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा एनएचएआई एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद डाक्टरों ने घायल युवक आदित्य को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। बताते चले कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और यही घर के खर्च चलता था वहीं मृतक की शादी 21 दिन पूर्व भी कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली पूरे वीसा का पुरवा के निवासी मिहीलाल की पुत्री स्वीटी से हुई थी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।





