SURYA NEWS INDIA

DAV पब्लिक स्कूल कुमारगंज का नेशनल स्पोर्ट में दबदबा

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट स्टेडियम दिल्ली में हुआ भव्य उद्घाटन

स्कूल के दो खिलाड़ियों का क्रिकेट में( अंडर-17) एस जी एफ आई में हुआ चयन

डी ए वी प्रबंधकर्त्री समिति नई दिल्ली के तत्वाधान में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद, नोएडा, व दिल्ली में किया गया l जिसमें पूरे भारत के 20 राज्यों के लगभग 22 000 बच्चों बालक, बालिका वर्ग ने 30 खेलों में अंडर 14,17 व 19 प्रतिभाग किया। जिसमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के परिसर में स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल के अंडर 17 खिलाड़ियों ने राइफल शूटिंग, क्रिकेट, हैंडबॉल व हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग ने अपने उम्दा प्रदर्शन का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की टीम ने भी राइफल शूटिंग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते द्वितीय स्थान हासिल कर अपने क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया। तथा हैंडबॉल प्रतियोगिता मे तृतीय व हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 चतुर्थ स्थान से ही संतोष करना पड़ा। वही खुशी की बात यह है कि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए स्कूल के दो होनहार खिलाड़ी अंकित यादव व अखिल सिंह कक्षा 10 का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के लिए होने से स्कूल के लिए गौरव की बात है।

बच्चों के इस उम्दा प्रदर्शन व कामयाबी से विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा कुमारी जी ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को जीत की बधाई मेडल व ट्राफी प्रदान कर और अधिक परिश्रम कर ईमानदारी से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान की साथ ही अपने खेल प्रशिक्षक श्री अभिषेक सिंह वह श्रीमती के० पाल सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिनकी मेहनत व सहयोग के कारण बच्चों ने नेशनल प्रतियोगिता में कामयाबी हासिल की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!