SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेसियों ने पुलिस पर लगाया तानाशाही का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के आवाहन पर कल दिनांक 18 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ता न पहुंचे इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस के दम पर कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है। यह कार्रवाई लोकतंत्र के मूल्यों के विरुद्ध है और कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।

लखनऊ में विधानसभा का करने वाले थे घेराव

अयोध्या जनपद की थाना कुमारगंज पुलिस ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय तिवारी को अपने साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज तेज वाली पांडे, सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश शुक्ला, लोकसभा कोऑर्डिनेटर अमरीश पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह विकी शामिल हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद सभी को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही को दर्शाती है और लोकतंत्र के मूल्यों को खतरे में डालती है। संजय तिवारी ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि पुलिस के बल पर दमन और किसी भी आंदोलन को दबाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के साथ उनके अधिकारों और हक के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।

विधानसभा घेराव प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, विद्युत विभाग को प्राइवेट करने, महंगाई, किसानों की समस्याओं को लेकर है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। शैलेंद्र पांडे ने कहा, “हम कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिसिया उत्पीड़न से हार मानने वाले नहीं हैं। हम अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।” ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे ने कहा, “हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। हम उत्तर प्रदेश सरकार के अत्याचारों के खिलाफ लड़ेंगे।

दिनेश शुक्ला ने कहा, “किसान आज खाद बीज की समस्या को लेकर परेशान है, किसान को धान की एमएसपी नहीं मिल रही है, सरकारी खरीद शिथिल है। हम किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। अमरीश पांडे ने कहा, नौजवान युवा बेरोजगार है, उत्तर प्रदेश और केंद्र में बैठी सरकार युवाओं की नौकरी छिनने का काम कर रही है। हम युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!